फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद बोले: आतंकवादियों ने अखिलेश यादव को खरीद लिया, विपक्ष ने बैठक कर हिंदुओं को लड़ाने की साजिश रची

Sun, 05 Feb 2023 05:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने रामचरितमानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कहा कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है। इसके लिए भी आतंकवादियों द्वारा फंडिंग की गई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामविलास वेदांती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व सांसद और रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रामविलास वेदांती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आपस में लड़ाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत आतंकवादियों ने अखिलेश यादव को खरीद लिया है। रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद पर भी बोले कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है। इसके लिए भी आतंकवादियों द्वारा फंडिंग की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मड़िया महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद बोले कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में विफल होने के बाद अखिलेश, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, चिदंबरम, कपिल सिब्बल, केजरीवाल, संजय सिंह ने एक मीटिंग कर हिंदुओं को आपस में लड़ाने के लिए धार्मिक आस्था को समाप्त करने की साजिश रची। रामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास पर कीचड़ उछालने में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू विरोधी गिरोह का हाथ है, इस गिरोह में सपा, बसपा, कांग्रेस व आप के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

वेदांती बोले कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को अब लखनऊ में नहीं बल्कि, तिहाड़ या नैनी जेल में होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मड़िया मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। कहा कि वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें