फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल चैंपियनशिप : मंडल के 32 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अयोध्या में 11 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में मंडल भर के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रायल में झांसी, ललितपुर और जालौन के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन कर मंडल की टीम में शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान खिलाड़ियों की सौ मीटर दौड़, स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट लिया गया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, जिला फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष जस्टिन सिंह, सचिव अब्दुल वहीद खान, विनोद यादव, अशोक कन्नौजिया, रईस खान, रामस्वरूप, शेख रफीक उद्दीन, मातादीन, बृजेंद्र यादव, केनिथ बेंजमिन, विकास सक्सेना, बृजलाल यादव, मोहम्मद साबिर, अरुण विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें