फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के सम्मान में बरसे फूल, जन-जन में उल्लास था भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को अमर उजाला की ओर से ‘शौर्य यात्रा’ निकाली गई, जिसमें अपनी रानी के सम्मान में महानगर के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इतिहास की महत्वपूर्ण धरोहर रानी महल से निकाली गई यात्रा में झांसी की वीरांगनाएं रानी और उनकी नारी सेना का स्वरूप धारण कर चल रहीं थीं। बैंडों से देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे, जबकि यात्रा में कदमताल करते चल रहे लोगों के जुबां पर अपनी रानी का जयघोष था। बुंदेली लोक कलाकारों की टोलियां मौनिया नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं और साथ में चल रहे अखाड़े रानी के पराक्रम को दर्शाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में शामिल स्काउट- गाइड व एनसीसी के कैडेटों के हाथ में 500 मीटर का तिरंगा झंडा था। सजी-धजीं बग्घियों पर राजा-महाराजाओं के स्वरूप विराजमान थे, जबकि घोड़ों पर रानी की सेना के रणबांकुरे अपने महारानी की शान में चल रहे थे। सभी उत्साहित थे। यात्रा के स्वागत में महानगर के लोगों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और रानी के स्वरूपों का माल्यार्पण कर स्वागत करने की लोगों में होड़ सी लगी रही। इसके अलावा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर खासी भीड़ जमा रही। रानी महल से शुरू हुई यात्रा सिंधी तिराहा, कोतवाली, खंडेराव गेट होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि हुई। यात्रा की शुरुआत सदर विधायक रवि शर्मा ने की। जबकि, समापन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार ने रानी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
व्यवस्था संभाली और यात्रा का हिस्सा बनी पुलिस
झांसी। शौर्य यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था संभाले रही। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी खुद पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। इसके अलावा कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला, महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह, यातायात प्रभारी मो. इमरान खान यात्रा के साथ कदमताल करते रहे। इसके अलावा महिला रिक्रूट की टोली यात्रा का हिस्सा बनी रही।
विज्ञापन

रानी के स्वागत में उमड़े झांसी वाले
झांसी। शौर्य यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। खंडेराव गेट पर उप्र व्यापार मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष पं. पंकज शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष रावत, वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता समेत अजय तिवारी (अज्जू), सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के डा. विवेक बाजपेयी, अनिल बबेेले, मनीष अग्रवाल, अजय चड्ढा, मंजूल शर्मा, मयंक परमार्थी, प्रिंस भुसारी, आदिल खान, प्रदीप अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व पंचकुइयां पर मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में संतोष राज वर्मा, राजीव सेन, जमाल कुरैशी, अरविंद रायकवार, राजू खान, अमर, वृंदावन सेन, रोहित वर्मा आदि ने स्वागत किया। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पुरातन छात्र संगठन की ओर से खंडेराव गेट पर यात्रा का स्वागत हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, सचिव मनोज अग्रवाल समेत अरविंद ओझा, सुभाष त्रिपाठी, प्रसून उपाध्याय, द्वारिकेश गुप्ता, अवधेश गहोई, रीतेश त्रिपाठी, अमरदीप श्रीवास्तव ने यात्रा का स्वागत किया। रानी लक्ष्मीबाई पार्क के मुख्य द्वार पर यात्रा का स्वागत पयाम ए इंसानियत फोरम के मुफ्ती इमरान, मुफ्ती अफ्फान आदि ने किया।
यात्रा में जन-जन की रही भागीदारी
झांसी। यात्रा में नगर निगम के उप सभापति सुनील नैनवानी, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, पं. अमर सिद्ध, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महामंत्री अमित साहू, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, शैलेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी डा. नीति शास्त्री, कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा व सुरेंद्र सक्सेना, समाजसेवी दिलीप पांडेय, अभिषेक भार्गव, इं. राहुल शुक्ला, बृजेश लोधी, पार्षद प्रदीप नगरिया, योगेश जैन, तरुण अरोड़ा, अखंड ब्राह्मण टीम के पं. विवेक गोस्वामी, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, बीकेडी पुरातन छात्र एसोसिएशन के सरदार कृष्णपाल सिंह, अखिलेश सोनकिया आदि शामिल रहे। श्री रामराजा सरकार सेवा समिति के अध्यक्ष पं. अमर सिद्ध की अगुवाई में अरुण द्विवेदी, आलोक गोस्वामी, दिलीप पांडेय, बल्ले अग्रवाल, विकास गोस्वामी, पवन तिवारी, अनूप जैन, अभिलाष सेन, अनुज द्विवेदी, धीरज गोस्वामी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया की अगुवाई में पुरुकेष अमरया, रवि खटीक, कार्तिकेय पचौरी, आदित्य तिवारी, नगर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, हरीश कुशवाहा, अर्पित, केके पांचाल, चिंटू, केपी ठाकुर, सागर, विक्की सोनी, सचिन, विकास, गोल्डी ठाकुर, मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा की अगुवाई में गुरु राकेश कुशवाहा, बृजभान कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, हरदास कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, कुश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष परमानंद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, शहर अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा समेत विजय कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, पार्षद लखन कुशवाहा, अशोक लाला, किशोरी लाल, घनश्याम, प्रदीप कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, रमेश मुखिया, नत्थू कक्का, जगदीश आचार्य, राजेंद्र प्रसाद, रामसेवक कुशवाहा, ममता कुशवाहा, जयश्री कुशवाहा, शोभा कुशवाहा, हेमलता, निहारिका, दक्षिता, हर्षवर्धन, गयाप्रसाद, मालती देवी, राजू, विशाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट की अध्यक्ष वैशाली पुंशी की अगुवाई में रोशन जसवानी, अंचला पटेल, चंदा वर्मा, सोनल राज, नीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री जीतू सोनी, नगर महामंत्री राहुल मिश्रा, आईटी सेल के महामंत्री नीरज रायकवार, उद्योग महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, नीलम खन्ना, ऊषा सेन, कुसुम साहू, ममता यादव, सपना नगरिया, छाया साहू, जिये मुहिंजी सिंध महिला विंग की हिना करनानी, विश्व सिंधी सेवा संगम महिला विंग की भावना सहवानी, कोमल बख्तानी आदि यात्रा का हिस्सा बनीं।
डा. मनुजी स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव की अगुवाई में शिवानी वर्मा, वंदना गौतम, नेहा कश्यप, संध्या कश्यप, पूजा दुबे, नेहा श्रीवास्ज्ञतव, आराध्या, साक्षी, स्नेहा, दीप्ति खरे, सौरभ सिंह यात्रा में शामिल रहे। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता, अंकित राय, हरीश राय, सालिगराम राय, नीलू राय, रामकुमार शिवहरे आदि शामिल रहे। रुद्र महासेना के अध्यक्ष पंकज दत्त तिवारी के नेतृत्व में राजा, श्याम, जीतू कुशवाहा, विशाल, भूपेंद्र, नरेंद्र, सुमित, पवन, सोनू, योगेश, महेंद्र, विजय, रोहित आदि मौजूद रहे। ब्राह्मण स्वयंसेविका समिति की रेखा उपाध्याय, दीप्ति तिवारी, मनु शर्मा, रेखा वैद्य, आशा, डा. मोनिका, वंदना पांडेय, ऊषा सिरौठिया, पल्लवी सहारिया, शांति पाठक, अनुपमा लिटौरिया, श्वेता तिवारी, रागिनी दुबे, सुनीता मिश्रा, शोभा गुबरेले, संध्या व्यास, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहीं। महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा, जयप्रकाश सैनी, केयर टेकर आफरीन उस्मान, मुख्य शिक्षक प्रमोद सिकोरिया, आदर्श पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजीव विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य हेमंत कुशवाहा, श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के रमाशंकर शर्मा, देवी दीक्षित, सोनू, मनोज मिश्रा, कामिनी कुशवाहा, काजल कुशवाहा, राजेश राय, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, अनिल व्यास, राजकुमार सेन आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के साथ राजेंद्र रेजा, शंभू सेन, जितेंद्र भदौरिया, शिवम नायक, अफसर खान, मुकेश सिंघल, मनीष रायकवार, अमित चक्रवर्ती, दीपेंद्र सिंह आदि, अग्रवाल मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल के साथ सुनील कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार केड़िया, राकेश एरन, कपिल अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, सौरभ, अतुल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें