फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में तमंचे से फायर करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में तमंचे से फायर करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सकरार। समारोह के दौरान फिल्मी गाने पर नाचते हुए तमंचे से फायर करना एक युवक को महंगा पड़ा। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी सकरार पुलिस को लगी तो वह युवक की तलाश में जुट गई। उसकी पहचान ढोंढा निवासी वीरू उर्फ आकाश प्रताप के रूप में की। इसके बाद उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में दो दिन पहले एक समारोह का आयोजन हुआ था। उस समारोह में शामिल वीरू ने फिल्मी गीतों पर नृत्य करते हुए तमंचे से हवाई फायर किया था। उसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसकी पहचान वीरू के रूप में हुई। सोमवार को आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, कांस्टेबल अजयवीर, कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें