फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन कर रहीं महिलाओं पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के तिलयानी बजरिया मोहल्ला में कीर्तन कर रही महिलाओं पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने विवाद के बाद फायर झोंक दिया। मारपीट हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलयानी बजरिया निवासी सुनीता साहू पत्नी राधेश्याम साहू ने पुलिस को बताया कि होली के दिन उनके साथ मोहल्ले की महिलाएं कीर्तन एवं भजन गा रही थीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला शिवम उपाध्याय पुत्र नरेंद्र उपाध्याय अपने कई साथियों के साथ पहुंच गया और कीर्तन बंद करने के लिए कहने लगा। महिलाओं ने त्योहार होने की बात कहते हुए कुछ देर में कीर्तन बंद करने की बात कही, लेकिन शिवम इस पर राजी नहीं हुआ और तमंचा निकाल लिया। उसके हाथ में तमंचा देख महिलाएं शोर मचाने लगीं। यह देखकर शिवम ने फायर झोंक दिया लेकिन, फायर मिस हो गया। कोतवली पुलिस भी थोड़ी देर में पहुंच गई। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम समेत चार अज्ञात के खिलाफ धारा 307, 452,323 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें