फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसराय के पटाखा बाजार में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
fire on rackers shops, loss of lakhs - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
गुरसराय के पटाखा बाजार में आग लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। दीपावली पर्व पर बृहस्पतिवार की शाम छह बजे नगर के पटाखा बाजार में आग लग गई। तेज धमाकों से पूरा नगर गूंज गया। बाजार में भगदड़ मच गई। आग से आठ दुकानें और दो बाइक जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के खराब होने के कारण आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका। दूसरी गाड़ी के आने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। करीब बीस लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।
दीपावली पर आतिशबाजी बाजार खेर इंटर कॉलेज बालिका ग्राउंड में लगा हुआ था। शाम छह बजे के करीब लोग अपने वाहन खड़े करके दुकानों पर पटाखे खरीद रहे थे। इसी दौरान एक दुकान से अचानक धमाके की आवाज आई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही चिंगारी से एक- एक कर पटाखों की दुकानों में आग लगनी शुरू हो गई। तेज धमाके होने लगे। यह देख बाजार में मौजूद लोग मौके से भागे। दुकानदार भी दुकानों में पैसे, मोबाइल आदि छोड़कर मौके से भागे। संयोग रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। पटाखा बाजार के पास ही सरकारी अस्पताल और बस्ती है। पास में दीपावली के पूजन के लिए ट्रक भी खड़े थे। आग लगने से हो रहे धमाकों से आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन खराबी के कारण गाड़ी ने पानी नहीं फेंका। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आग से पटाखा बाजार में लगीं दुकानें एक-एक कर राख हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें