फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दारोगा और युवक में मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 30 Mar 2022 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दारोगा और युवक आपस में भिड़ गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
युवक और दारोगा के बीच मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में प्रेमनगर इलाके के बिजौली मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दारोगा और युवक आपस में भिड़ गए। दारोगा के पक्ष से दूसरे लोग भी आ गए। इन लोगों ने युवक को पीट दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा इन दिनों मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में तैनात हैं। उसके भाई का हंसारी में घर है। मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे दारोगा जितेंद्र की कार घर के बाहर रोड के किनारे खड़ी थी। इस वजह से पड़ोस में रहने वाले वनमाली यादव का ट्रैक्टर नहीं निकल पा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

तैश में आकर दारोगा जितेंद्र ने वनमाली को चांटे जड़ दिए। युवक भी दारोगा से लिपट गया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दारोगा को युवक ने भी गिरा दिया। इसके बाद दारोगा के पक्ष से अन्य लोग भी आ गए। इन लोगों ने युवक को मिलकर धुन डाला। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें