फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, पुरुष की मौत, महिला घायल

Wed, 30 Mar 2022 05:14 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों के मुताबिक शिवपुरी के दिनारा गांव निवासी धनीराम साहू (52) मंगलवार को अपने भाई रामबहादुर से मिलने डमरोल गांव गए थे। मंगलवार रात वह पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे जैसे ही वह हाईवे पर आए पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर रात पत्नी के साथ वापस लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
परिजनों के मुताबिक शिवपुरी के दिनारा गांव निवासी धनीराम साहू (52) मंगलवार को अपने भाई रामबहादुर से मिलने डमरोल गांव गए थे। मंगलवार रात वह पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे जैसे ही वह हाईवे पर आए पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह धनीराम की मौत हो गई
 पुलिस का कहना है पत्नी सुनीता की हालत अभी भी गंभीर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें