फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छेड़खानी का आरोप लगाकर मेमू में महिला दरोगा का हंगामा, 46 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। झांसी-कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन में शनिवार को एक महिला दरोगा ने सहयात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने दो बार चेन पुलिंग की। ट्रेन रुकने पर वह इंजन के केबिन तक पहुंच गईं और पुलिस बुलाने की मांग करने लगीं। इस घटनाक्रम के कारण एरच रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब 46 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि, जीआरपी ने छेड़खानी के आरोप से इन्कार करते हुए विवाद की वजह सीट को बताया है।
बताया गया कि महिला दरोगा अपने दो बच्चों के साथ ससुराल जा रही थीं। उन्हें एरच रोड स्टेशन पर उतरना था। इसी दौरान सहयात्री से विवाद होने पर उन्होंने छेड़खानी का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। सुबह 10:34 बजे ट्रेन रुकने के बाद वह इंजन के केबिन तक पहुंचीं और पुलिस बुलाने की मांग करते हुए ट्रेन के सामने खड़ी हो गईं। बताया गया कि सहयात्री भी पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मोंठ आरपीएफ चौकी के जवान एरच रोड स्टेशन पहुंचे। उन्होंने महिला दरोगा को समझाया, जिसके बाद ट्रेन को 11:20 बजे रवाना किया जा सका। मोंठ आरपीएफ चौकी प्रभारी के अनुसार, महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। वह जीआरपी में शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर अपने परिजनों के साथ चली गईं।
विज्ञापन


जीआरपी ने सीट को लेकर विवाद बताया
जीआरपी उरई के थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने एरच रोड स्टेशन पर घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की, लेकिन छेड़खानी के आरोप से इन्कार किया। उनके अनुसार, महिला दरोगा और सहयात्री के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था। महिला दरोगा वर्तमान में लखीमपुर खीरी में तैनात हैं। वहीं, कानपुर जीआरपी के थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके यहां कोई शिकायत नहीं आई है। ट्रेन के करीब 46 मिनट तक खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें