फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जल गई सीमा: पति के 'प्यार' को बर्दाश्त न कर सकी, बेटा न होने पर मारता ताने; घर लाना चाहता था सौतन

Sun, 07 Jan 2024 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

मृतका के बड़े भाई भारत कुमार ने बताया कि करीब दो महीने पहले दीपावली के आसपास बहनोई ने सीमा के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। तब काम करने के लिए मां सीमा के ससुराल आई थी। कुछ दिनों बाद फिर से विवाद हो गया था। तब पति ने सीमा और मां के साथ भी मारपीट कर दी थी। 
विज्ञापन
पति के अफेयर से तंग आकर पत्नी ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी स्थित बरुआसागर थाना इलाके में पति के प्रेम प्रसंग से दुखी एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की ओर से पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

बरुआसागर निवासी महेंद्र प्रताप अहिरवार की शादी साल 2001 में पनवाड़ी की सीमा (40) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसके एक बेटा हुआ था, जो दिव्यांग था और नौ साल की आयु में उसकी मौत हो गई थी। उसकी दो बेटी प्रगति (15) और भावना (12) हैं। पति महेंद्र एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। पिछले कुछ समय से उसके संबंध अस्पताल में काम करने वाली एक महिला से हो गए थे। इसकी जानकारी सीमा को भी हो गई थी। उसने मोबाइल में पति और महिला की आपत्तिजनक फोटो देख ली थी। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा था। इसी बीच शनिवार की रात सीमा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल लेकर आए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर मायके पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने सीमा के पति पर हत्या का आरोप लगाया।a

मृतका के बड़े भाई भारत कुमार ने बताया कि करीब दो महीने पहले दीपावली के आसपास बहनोई ने सीमा के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। तब काम करने के लिए मां सीमा के ससुराल आई थी। कुछ दिनों बाद फिर से विवाद हो गया था। तब पति ने सीमा और मां के साथ भी मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन तब मामला निपट गया था। भाई ने बताया कि बहनोई सीमा को बेटा न होने का ताना देता था। साथ ही बहनोई सीमा से कहता था कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करेगा और सीमा को नौकरानी बनाकर रखेगा। भाई ने बहनोई पर सीमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

वहीं, इस मामले में बरुआसागर थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त घर में सभी लोग मौजूद थे। मृतका की बेटियां भी थीं। इसी बीच उसने खुद पर तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। हालांकि, मामले की पड़ताल जारी है। मायके पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें