फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वेलेंटाइन को दिए मनपसंद गिफ्ट, प्रॉमिस डे सेलिब्रेट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वेलेंटाइन डे के लिए अब दो ही दिन रह गए हैं। गिफ्ट कॉर्नर में खूब सारे वेलेंटाइन स्पेशल गिफ्ट हैं। सीपरी बाजार, मानिक चौक और सदर बाजार में दुकानों के बाहर ग्रीटिंग्स, हैंगिंग, हार्ट बलून, टैडीबियर और बैग आदि गिफ्ट करीने से सजाए गए हैं। युवा भी सैर-सपाटे के साथ मनपसंद गिफ्ट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी का महीना दोस्ती और प्रेम के लिए खास है। इसमें युवा सात फरवरी से शुरू हुए वेलेंटाइन वीक को हर रोज सेलिब्रेट कर रहे हैं। कॉफी शॉप, रेस्टोरेंट, गार्डेन और गिफ्ट गैलरी में युवा दिख रहे हैं। नए-पुराने दोस्तों के साथ वेलेंटाइन डे पर सैर-सपाटे की तैयारी हो रही है। खाने-पीने के लिए मनपसंद चीजें और स्थान तय किए जा रहे। शुक्रवार को युवाओं ने प्रॉमिस डे सेलिब्रेट किया और एक दूसरे को कार्ड्स व मनपसंद गिफ्ट दिए। मार्केट में इसके लिए एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेच्यू, लव कोटेशन लिखे लिफाफे में बंद पत्र और लव यू लिखे टैडीबियर खूब पसंद किए गए। 12 फरवरी को किस डे, 13 फरवरी को हग डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें