झांसी। नवरात्र में व्रत करने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी ट्रेनों में सात्विक भोजन उपलब्ध करा रहा है। ई-केटरिंग पोर्टल पर बुकिंग करने पर यात्रियों की सीट पर व्रत का भोजन पहुंचाया जा रहा है।
नवरात्र में तमाम श्रद्धालु व्रत रखते हैं। ऐसे में ट्रेन में यात्रा के दौरान उन्हें खान-पान की परेशानी उठानी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने नवरात्र के दौरान ट्रेनों में यात्रियों को सात्विक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है। सात्विक भोजन की न्यूनतम दर 99 रुपये निर्धारित की गई है। यात्रियों को साबूदाना की खिचड़ी, सिंघाडे व कुट्टू के आटे के पराठे, आलू चिप्स, साबूदाना खीर, दही-आलू दिए जाएंगे। भोजन सेंधा नमक से बनाया जा रहा है। आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर अजित सिन्हा ने बताया कि ई-केटरिंग पोर्टल के जरिये सात्विक भोजन बुक करा सकते हैं।