बबीना प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले में झांसी आए अजहरुद्दीन, साथ हैं विनोद कांबली
- फोटो : amar ujala
मुरादाबाद के पूर्व कांग्रेस सांसद व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पहली बार किसान आंदोलन पर बोले। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का लंबा खिंचना देश हित में नहीं है।
मंगलवार को बबीना प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले में झांसी आए अजहरुद्दीन ने कहा कि किसान आंदोलन लंबा खिंच गया है। दुनिया के लोगों की इस पर टिप्पणी आने लगी है। किसान आंदोलन पर सरकार और किसान दोनों को थोड़ा सामंजस्य बनाकर आपस में बात करनी चाहिए। दोनों को थोड़ा आगे - पीछे होना चाहिए।
हालांकि, इस दरम्यान उन्होंने किसान या सरकार किसी पर भी सीधी टिप्पणी नहीं की। कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है या किसान, इस बारे में वह कुछ नहीं बोल सकते हैं। लेकिन, अब किसान आंदोलन का खत्म होना जरूरी है। इस पर दोनों ओर से पहल की जानी चाहिए। भारत के हर नागरिक के लिए देश पहले है, बाकी सब बातें बाद में।