फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में बीती रात एक किसान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बेटी की शादी को लेकर चिंतित रहता है, इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ग्राम करारी निवासी मेहताब सिंह का पुत्र बहादुर सिंह उर्फ कल्लू (40) खेती किसानी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। शुक्रवार - शनिवार की मध्य रात उसने घर में एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस के पास मौजूद मृतक के मित्र बालजी गुर्जर ने बताया कि बहादुर के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की शादी को लेकर वो चिंतित रहता था। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें