फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। थाना चिरगांव इलाके के ग्राम औपारा में किसान सुरेंद्र ने गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्राम औपारा निवासी सुरेंद्र (40) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात सुरेंद्र ने गांव में स्थित कूड़ाघर में गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर चिरगांव थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

मृतक के चाचा ओम सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण समय पर जमा न होने के कारण सुरेंद्र को बैंक से लगातार नोटिस मिल रहे थे। इसके अलावा कई वर्षों से खेती में अपेक्षित उपज न मिलने से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई थी, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
वहीं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी और 18 वर्षीय एक पुत्र है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें