फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पशु चिकित्सालय में कर्मचारियों की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरबई। क्षेत्रीय किसानों ने कस्बे में बने पशु-चिकित्सालय के नव निर्मित भवन में स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कई सालों से पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की जा रही थी। जैसे तैसे विभाग द्वारा आठ साल पहले यहां भवन का निर्माण तो करवा दिया गया, लेकिन स्टाफ के अभाव में नवनिर्मित भवन दुर्दशाग्रस्त हो गया। कस्बा के गिरजानंदन दीक्षित, इंद्रपाल सिंह बुंदेला, दिनेश सिंह परिहार, रामकुमार यादव, मधुसूदन तिवारी, मुन्नालाल आजाद, श्रीपाल पाल, पवन यादव आदि ने पशु चिकित्सालय में नियमित रूप से चिकित्सक रखने की मांग की है। इस संबंध में प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई बार नवनिर्मित भवन में पशु-चिकित्सक नियुक्त करवाने की मांग की, लेकिन हमेशा स्टाफ का अभाव बताया गया। वहीं, प्रभारी पशु-चिकित्साधिकारी गरौठा डाॅ. रनवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्टाफ की सभी जगह समस्या चल रही है। स्टाफ बढ़ने के बाद ही नियमित नियुक्ति संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें