फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर में 7 और ग्रामीण इलाकों में 25 अप्रैल तक सुनिश्चित करें जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महानगर पेयजल योजना का काम पूरा करके सात अप्रैल से आपूर्ति करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजनाओं को भी प्राथमिकता से पूर्ण करके 25 अप्रैल से जलापूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएस इंटर प्राइजेज़ को 16 गांव में 25 अप्रैल तक जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। महानगर में सात अप्रैल तक पानी चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेस्टिंग कार्य भी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम समूह पेयजल योजना गुलारा, इमलौटा, बचावली, टेहरका, कुरैछा को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियंताओं ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत 613 ग्रामों में लगभग 1658 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके सापेक्ष, 1540 किमी सड़क दुरुस्त की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने अफसरों को यह कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता योगेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें