फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बुजर्ग की हत्या: जमीन के टुकड़े को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर महिलाओं ने पति-पत्नी और बेटी को पीटा

Sun, 15 Dec 2024 07:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में सरकारी जमीन के एक टुकड़ों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने नौ महिलाओं समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समथर के छेंवटा गांव में सरकारी जमीन के एक टुकड़ों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में बुजुर्ग को गहरी चोट आई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नौ महिलाओं समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छेंवटा निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाली संगीता पत्नी दीपक घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगी। बीच बचाव के लिए जब उसकी मां सावित्री एवं पिता माखनलाल (62) आए, तब पड़ोस में रहने वाली रजनी, सरोज, मोनू, रोहिणी, अन्नू, आरती, रामकली, अर्चना, दीपक भी घर में घुस आए। आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें पिता माखनलाल, मां सावित्री समेत उसे गहरी चोट आ गई। 

सूचना पर पुलिस जा पहुंची। तीनों घायलों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। माखनलाल की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार देर-रात माखनलाल ने दम तोड़ दिया। समथर थानाध्यक्ष अनुज गंगवार के मुताबिक, तहरीर के आधार पर संगीता देवी, रजनी, सरोज, मोनू, रोहिणी, अन्नू, आरती, रामकली, अर्चना, दीपक और छह अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट एवं बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें