फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malwa Express: ललितपुर स्टेशन से पहले मालवा एक्सप्रेस का इंजन फेल, चार घंटे मेन लाइन पर खड़ी रही ट्रेन

Sun, 15 Dec 2024 03:47 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ललितपुर स्टेशन से पहले मालवा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने से ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी हो गई। इसके बाद दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवा एक्सप्रेस का इंजन ललितपुर स्टेशन से पहले फेल हो गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। इसके बाद रेल प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह चार बजे की है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर डॉक्टर अम्बेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3.05 बजे के स्थान पर 24 मिनट की देरी से 3.29 बजे झांसी पहुंची थी। यहां से ट्रेन ललितपुर के लिए बढ़ी तो दौलता स्टेशन के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। सूचना पर दूसरा इंजन भेजा गया, तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। 

इस दौरान ट्रेन चार घंटे लेट हो गई और 4.39 घंटे की देरी से सुबह नौ बजे ललितपुर पहुंची। इस दौरान सात ट्रेनें प्रभावित रहीं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने से ट्रेन प्रभावित हुई थी। दूसरा इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। अन्य ट्रेनें कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थीं, लेकिन उन्हें तीसरी लाइन से निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें