फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवी वर्मा, तुषार खांडेकर, एलवीएम अकादमी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवी वर्मा, तुषार खांडेकर, एलवीएम अकादमी ने जीते मैच
विज्ञापन

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि झांसी में खेल दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के मैदान में सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महादेवी वर्मा एकादश, तुषार खांडेकर एकादश, एलवीएम अकादमी ए, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर ने अपने अपने मैच जीते। विजेता टीमों की ओर से यश पांचाल, नीरज वाल्मीकि, केतन कुशवाहा ने चार - चार गोल कर शानदार प्रदर्शन किया।
सोमवार को बालिका वर्ग के मुकाबले में झलकारी बाई एकादश और महादेवी वर्मा एकादश के बीच हुआ मैच एकतरफा रहा। मैच में रिमझिम साहू ने दो, मोहिनी व कशिश ने एक - एक गोल कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में एलवीएम एकादश ने लक्ष्मीबाई एकादश को 3-1 से हराया। इसमें खुशी साहू ने 2 महत्वपूर्ण गोल किए। तीसरे मैच में झलकारी बाई एकादश एवं लक्ष्मी व्यायाम मंदिर एकेडमी बी के मध्य मैच हुआ। इसमें लक्ष्मी व्यायाम मंदिर ने 4 - 2 से आसान जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, बालक वर्ग में तुषार खंडकर एकादश ने रूपसिंह एकादश को 5-3 से हराया। रोमांचक रहे मैच में यश पांचाल ने चार गोल कर हैट्रिक जमाई। यश की प्रतियोगिता में यह पहली हैट्रिक है। बालक वर्ग अंडर 19 में धनराज पिल्ले एकादश और ध्यानचंद स्टेडियम के बीच का मैच बराबर पर छूटा। दोनों टीमों ने 4 - 4 गोल किए। एक अन्य मैच में एलवीएम अकादमी ए ने ध्यानचंद स्टेडियम की टीम को 7 - 3 से करारी पराजय दी। विजेता टीम के केतन कुशवाहा ने चार गोल किए। बालक वर्ग के अंडर 19 में एलवीएम अकादमी ए क ो बलवीर एकादश ने 6 - 3 से हराया। नीरज वाल्मीकि ने 4 शानदार गोल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें