फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग के कुंड में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
युवक के शव को सीढ़ी लगाकर बाहर निकालने की कोशिश करती पुलिस। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के बाहर लक्ष्मी गेट स्थित रामबाग में बने कुंड के गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को तैरना नहीं आता था। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाल सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंदर बड़ागांव गेट निवासी विजय साहू की बाहर बड़ागांव गेट स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी के पास विजय स्टील फेब्रीकेशन नामक दुकान है। उनके रितिक, आयुष व यश तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा रितिक (19) उनके साथ दुकान में बैठता था। रविवार की सुबह आठ बजे बीच वाला पुत्र आयुष बाहर लक्ष्मी गेट काली जी के मंदिर के सामने स्थित रामबाग में दोस्तों के साथ घूमने आया था। रविवार को दुकान बंद होने के कारण रितिक भी थोड़ी देर में मौके पर पहुुंच गया। वह रामबाग के अंदर ही तालाब किनारे नहाने लगा। करीब साढ़े नौ बजे वह उठा और नजदीक बने कुंड में उसने छलांग लगा दी। उसे तैरना नहीं आता था, इस कारण वह गहरे पानी में डूबता चला गया। ये देख कुछ युवक उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गए, लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना पर परिजन और मोहल्ले वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड भी आ गई। देखते ही देखते रामबाग में भीड़ लग गई। रितिक की पानी में तलाश शुरू की गई। सीढ़ी और कांटे का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें