फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेज हुआ डीएम की पत्नी का गुस्सा, शाम को अफसर बोले-अब सबकुछ ठीक

विज्ञापन
अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी ललितपुर। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और उनकी मां पर पर पत्नी राजकुमारी के आरोपों का मामला सोशल मीडिया से वायरल होता हुआ शासन तक पहुंच गया। इसके बाद शासन से लेकर आईएएस लॉबी तक में हड़कंप मच गया। जिम्मेदार पद पर तैनात एक अफसर पर महिला उत्पीड़न के आरोप के बाद सरकार की किरकिरी न हो इसके लिए शासन से फोन घनघनाने लगे। सूत्रों के अनुसार डीएम से कहा गया कि वे जल्द से जल्द डैमेज कंट्रोल करें। आईएएस लॉबी के आलाधिकारियों से भी सलाह मश्विरा किया गया। इसके बाद शाम से घटनाक्रम ने यूटर्न लेना शुरू किया।
विज्ञापन

लखनऊ से डैमेज कंट्रोल के निर्देशों का असर दिखा। शाम को डीएम की पत्नी ने एक और वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी वे डिप्रेशन में थीं। यह भी कहा कि उनका पारिवारिक और व्यक्गित मामला है। इसे सुलझा लिया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि यह सब जिम्मेदार पद और सरकार की गरिमा बचाने के लिए के लिए किया गया। इसके बाद दिन भर फोन पर अनुपलब्ध रहे जिलाधिकारी ने भी शाम को मीडिया में बयान जारी कर कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें डॉक्टर को दिखा लिया गया।
स्थानीय अफसरों ने भी कराया बीचबचाव
लखनऊ से डीएम को तो मामला संभालने के फोन आ ही रहे थे, स्थानीय आलाधिकारियों को भी फोन कर समझौता कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कई अधिकारी डीएम आवास पहुंचे और परिजनों की मध्यस्थता में मामले को शांत किया गया। इसके बाद डीएम और उनकी पत्नी ने शाम को एक और वीडियो जारी किया। यह वीडियो संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर शासन के आला अधिकारियों और प्रमुख लोगों को भी भेजा।
विज्ञापन

पत्नी और मां के बीच हुआ विवाद!
घटनाक्रम में डीएम की मां और पत्नी के बीच विवाद की बात भी चर्चा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी ने धक्कामुक्की का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों के चोट भी आई हैं। डीएम ने पत्नी को डॉक्टर को दिखाने की बात स्वीकारी है।
पहले पत्नी फिर मां गईं अस्पताल
जिलाधिकारी की पत्नी और मां दोनों के अस्पताल जाने की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि विवाद के दौरान जिलाधिकारी की मां की तबीयत भी अस्वस्थ हो गई थी। उनके पैर में मोच आ गई थी तो उन्हें जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में दिखाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें दवा दी। कुछ देर में उन्हें भी आराम मिल गया तो वह भी घर चली गईं थीं।
पत्नी तमिलनाडु सचिवालय में कार्यरत
डीएम की पत्नी खुद तमिलनाडु सचिवालय में एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों वे पति के पास आई हुईं हैं। इस दौरान हुए विवाद के बाद उनकी पत्नी का वीडियो वायरल हुआ।
पति से कम, सास से ज्यादा खफा
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार डीएम की पत्नी पति से ज्यादा अपनी सास से खफा हैं। जिलाधिकारी आवास में हुए इस हाईप्रोफाइल विवाद के बाद तमाम बातें छन कर बाहर आईं। चर्चा है कि डीएम की पत्नी और सास के बीच पहले से तनातनी है। जिसने विवाद के दौरान आक्रामक रूप ले लिया।
बड़ी बच्ची 11 साल की, छोटा बेटा छह साल का
डीएम के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। इनमें बेटी बड़ी है और उसकी उम्र 11 वर्ष है। जबकि बेटा छह वर्ष का है। दोनों बच्चे इस वक्त ललितपुर ही आए हुए हैं।
घर में मौजूद हैं कई परिजन, रिश्तेदार
जिलाधिकारी आवास में इस वक्त डीएम के भाई उनके बच्चे समेत पूरा परिवार, डीएम की मौसी समेत कई रिश्तेदार व परिजन मौजूद हैं। इनकी मौजूदगी के बीच ही यह विवाद हुआ है। डीएम अपनी मां और मौसी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें