झांसी के एफसीआई गोदाम में किसानों से खरीदा गेहूँ भंडारण के लिए ट्रकों पर भर कर आने लगा है। अमर उजा?
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकारी एजेंसी नैफेड और पीसीएफ के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि पीसीएफ ने अब तक महज 16 फीसद खरीद की है। जबकि नैफेड ने ऑनलाइन फीडिंग में कम कराई है। इसे जल्द सुधार लिया जाए। किसान का उत्पीड़न कतई ना हो। केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं बेहतर हों।
डीएम ने कहा कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 18.63 फीसद ही खरीद हुई है जो बेहद कम है, इसे बढ़ाया जाए। क्षेत्र में किसानों से बात करें यदि पंजीकरण या टोकन प्राप्त करने में उन्हें समस्या है तो उसका निदान करें। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति क्विंटल से कम गेहूं क्रय का भुगतान किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लगभग 21 करोड़ रुपये अवशेष भुगतान पर भी असंतोष व्यक्त किया। पीसीएफ दो दिन में सोसायटी के केंद्रों से गेहूं उठान सुनिश्चित करें। डगरवाहा गोदाम पर गाड़ियां अनलोड होना प्रारंभ नहीं होती है तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को भी ताकीद करते हुए कहा की पर्याप्त अनलोडिंग नहीं होती है तो गंभीर कार्यवाही की जाएगी। यदि लेबर की समस्या है तो जनपद में दिहाड़ी पंजीकृत श्रमिकों से काम कराया जाए। तहसील गरौठा में गेहूं क्रय संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। एसडीएम केंद्रों का औचक निरीक्षण करें यदि केंद्रों पर गड़बड़ी पाई जाए तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करें। इस मौके पर एडीएम राम अक्षयवर चौहान, एसडीएम सदर संजीव कुमार मौर्य, डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार सिंह, आरएमएसडब्ल्यू एस जे गौतम, प्रबंधक कल्याण निगम डॉ. वाहिद, जिला प्रभारी यूपीपीसीयू रंजीत साहू, आरएमपीसीएफ रामजी कुशवाहा मौजूद रहे।
-------------
सामुदायिक रसोई से होता रहे भोजन का वितरण
झांसी। डीएम ने विकास भवन सभागार में सामुदायिक रसोई के संचालन को लेकर निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन 14 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। भोजन उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया चलती रहे। नगरीय क्षेत्र में नौ सरकारी सामुदायिक रसोई संचालित हो रही हैं। सेक्टर प्रभारी सामुदायिक रसोई में संवेदनशील होकर कार्य करें। हॉटस्पॉट में रहने वाले घर में ही रहें सुरक्षित रहें। हॉटस्पॉट ओरछागेट में लगभग 5500 घर और 27 हजार जनता है, उनमें यह खोजना कि कोरोना वायरस कैसे फैला, यह एक चुनौती है। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, एडीएम बी प्रसाद, एसडीएम सदर संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश मिश्रा, डॉ. नीति शास्त्री, नीरज मिश्रा मौजूद रहे।