संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। विकासखंड चिरगांव के सभागार में ब्लाॅक प्रमुख राजकांतेश वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी डा. बाल गोविंद श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य रजनी गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
बैठक में खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा ने शासन द्वारा संचालित योजनाएं एनआरएलएम, निराश्रित गौवंश, पेयजल, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वच्छता कार्यक्रम, पीएम आवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पंचम राज्य वित्त आयेाग व वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुपूरक कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान सदस्यों ने पेयजल, एपेक्स, सीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की। सभी सदस्यों से लिखित प्रस्ताव लिए गए।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अश्वनी कुमार यादव, एडीओ अमिताभ, अकाउंटेंट हृदेश बाबू समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।