फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा सांड Video: पीछे से हमला कर महिला को हवा में उछाला, जमीन पर गिरी...कई चोटें और फ्रैक्चर, हालत नाजुक

Thu, 25 Sep 2025 10:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हमले की शिकार महिला बबीना कैंट के नंदनपुरा की रहने वाली है। महिला को कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं तथा रीड की हड्डी में फ्रैक्चर भी बताया गया है।
विज्ञापन
सांड के हमले का शिकार महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक आवारा सांड ने महिला पर पीछे से हमला बोल दिया। जिससे वह हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला बबीना इलाके के नंदनपुरा का बताया गया है। पीछे आ रहे एक बाइक सवार ने जब यह मंजर देखा तो महिला के परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त हुई 50 वर्षीय महिला का नाम फूलवती पत्नी स्वर्गीय ध्यानचंद निवासी नंदनपुरा बबीना कैंट बताया गया है। महिला को कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं तथा रीड की हड्डी में फ्रैक्चर भी बताया गया है।

कस्बे में इन दिनों अन्ना जानवरों के आतंक से नागरिक बहुत अधिक भयभीत और परेशान है। लेकिन शासन प्रशासन अन्ना जानवरों की सुधार की दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। जिससे गलियों, सड़क और चौराहों तथा भरे बाजारों में अक्सर लोगों को अन्ना जानवरों से अपनी जानमाल का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांड के हमले का सीसीटीवी वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें