फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के लगातार बिगड़ते हालत भारत के लिए नुकसानदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अफगानिस्तान के लगातार बिगड़ते हालात ने दनिशमंदों को भी चिंता में डाल दिया है। जानकारों का कहना है कि भले यह अफगानिस्तान का अंदरुनी मामला हो लेकिन, आने वाले समय में इसका दुष्प्रभाव भारत को भी झेलना होगा। उनका कहना है कि भारत ने अफगानिस्तान में काफी निवेश कर रहा है। सत्ता बदलने से इस निवेश पर गहरा असर होगा। तालिबान के नियंत्रण में सत्ता आने से वैचारिक स्वतंत्रता को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

- पड़ोसी होने के नाते भारत पर इसका गहरा असर पड़ेगा। इस घटनाक्रम का पूरे विश्व में गलत संदेश गया है। इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। वहां आम लोगों की स्वतंत्रता को नुकसान हुआ है। मानवता की स्वतंत्रता के लिए ऐसी ताकतों का शक्ति में आना दुखदाई है। बृजलता मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता एवं कवियत्री, आर्यकन्या इंटर कॉलेज
- अफगानिस्तान से सामने आ रहे दृश्य परेशान करने वाले हैं। हवाई जहाज में लोगों के बाहर भागने के दृश्य वहां की स्थिति बताती है। अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन से भारत को भविष्य में गंभीर चुनौती उठानी पड़ेगी। भारत को अभी से इसके लिए कदम उठाना शुरू करना चाहिए। सभी देशों को एकजुट होकर ऐसी ताकतों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार सिंह यादव, राजकीय आईटीआई
भारत ने अफगानिस्तान में काफी निवेश कर रखा है। अब सत्ता बदलने पर इसमें खतरा पैदा गया। नया निजाम से भारत को करारी आर्थिक चोट लग सकती है। इससे निपटने के लिए भारत को रणनीति तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. यूआर यादव, प्रोफेसर एसोसिएट, बीकेडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें