फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जनरल रावत के नाम पर होगा डिफेंस कॉरिडोर, अमित शाह ने किया एलान

Mon, 14 Feb 2022 09:41 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी की गरौठा तहसील के छह गांवों में एक हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जा चुकी है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड का शिलान्यास हो चुका है। रक्षा मंत्रालय का ये उपक्रम 400 करोड़ का निवेश करेगी और आकाश मिसाइल बनाएगी।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत के नाम पर डिफेंस कॉरिडोर का नाम रखने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। बरुआसागर में जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


ये औद्योगिक गलियारा उत्तर प्रदेश के छह जिलों झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, कानपुर, आगरा और अलीगढ़ से होकर गुजर रहा है। 5071.19 हेक्टेयर भूमि में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। इसकी सबसे ज्यादा 3025 (59 फीसदी) हेक्टेयर भूमि झांसी में है। जबकि, कानपुर में 20 प्रतिशत, चित्रकूट में 10, आगरा में छह, लखनऊ में चार और अलीगढ़ में एक प्रतिशत भूमि है। 

झांसी की गरौठा तहसील के छह गांवों में एक हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जा चुकी है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड का शिलान्यास हो चुका है। रक्षा मंत्रालय का ये उपक्रम 400 करोड़ का निवेश करेगी और आकाश मिसाइल बनाएगी। डिफेंस कॉरिडोर से 20 हजार करोड़ का निवेश और 2.5 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस कॉरिडोर का नाम सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर रखने का एलान सोमवार को जनसभा में अमित शाह ने ही किया। सीडीएस का निधन दो महीने पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें