फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मां और दो बच्चों की मौत, फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 14 Nov 2021 07:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

आशंका जताई गई है कि उसने पहले दोनों बच्चों को जलाकर मार डाला। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। गौरी (नौ माह), अर्पित (ढाई साल) और महिला की उम्र 26 साल बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव नंदसिया में एक महिला और दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त घर में महिला और उसके दोनों बच्चे ही थे। घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। 

विज्ञापन


रविवार की शाम को घर के अंदर से धुआं निकलने पर लोगों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद लोग सीढ़ी लगाकर घर के अंदर पहुंचे तो दोनों बच्चों के शव एक बेड पर जली अवस्था में पड़े थे, जबकि महिला का शव आंगन में फांसी के फंदे पर लटका था। 

आशंका जताई गई है कि उसने पहले दोनों बच्चों को जलाकर मार डाला। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। गौरी (नौ माह), अर्पित (ढाई साल) और महिला की उम्र 26 साल बताई गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें