फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sat, 26 Mar 2022 05:44 PM IST
आकाश दुबे  अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बड़ागांव प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि खेत की रखवाली करने गए युवक का सुबह पेड़ पर लटकता हुआ शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक का पेड़ पर लटका मिला शव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में खेत की रखवाली करने गए एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने रंजिशन हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी नीरज अहिरवार ने बताया कि उसका भाई परशुराम (23) रोज की तरह शुक्रवार रात में खेत में सोने गया था। सुबह परशुराम का शव खेत के पास पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए शव को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नीरज का कहना है परशुराम के शरीर पर चोटों के निशान हैं।

परिजनों के मुताबिक परशुराम को कुछ समय पहले एक लड़की ने छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पड़ोस के लोग जमीन को लेकर उससे रंजिश रखते थे। नीरज का आरोप है उन लोगों ने ही कल रात में परशुराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें