फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से नहीं लौटी सोनी: पीलीभीत से लापता युवती का झांसी में फंदे से लटका मिला शव, घरवाले बोले- हत्या हुई

Fri, 03 Nov 2023 08:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में एक युवती का पंखे से लटका हुआ शव मिला। युवती कुछ दिन पहले पीलीभीत जिले से लापता हुई थी। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से लापता युवती का शव झांसी बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। युवती की मौत की सूचना पर बदहवास हाल में परिजन भी यहां पहुंच गए। पीड़ित पिता ने युवती की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती को एक युवक अपने साथ अगवा कर ले गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूरनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी कालीचरण की पुत्री सोनी (21) कक्षा बारह की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, सोनी 31 अक्तूबर को घर से पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आई। परिजनों ने हरिद्वार निवासी युवक पर उसे भागा ले जाने के आरोप में पूरनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सोनी एक नवंबर को झांसी में बस स्टेशन के पास स्थित होटल टीना में पहुंची।

होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि सोनी यहां अकेले पहुंची। गुरुवार देर-रात जब होटल कर्मियों ने उसका कमरा देखा, तब उसका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सोनी की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पिता कालीचरण का आरोप है कि आरोपी युवक ने ही उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें