फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दबंग ने दो महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। ब्लाॅक बंगरा के थाना उल्दन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलरा में घर के अंदर बैठी महिला पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने प्राणघातक हमला किया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। बचाने दौड़ी बहू को भी लाठी-डंडे से पीटा। पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना प्रभारी ने मामला पंजीकृत करने का आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत पलरा निवासी महिला पाली बाई पत्नी अनिरुद्ध सिंह ने उल्दन थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह 14 फरवरी को शाम चार बजे अपने घर पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति शराब के नशे में लाठी-डंडों सहित उनके घर के अंदर आ गया एवं गाली-गलौज करना लगा। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उस पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। इसमें उनका सिर फूट गया और खून बहने लगा। बचाव के लिए उनकी बहू रागिनी दौड़ी तो उक्त व्यक्ति ने उसे भी मारा। गुहार पर पड़ोस के एक व्यक्ति के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने घायल महिला एवं उनके परिजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल, झांसी रेफर कर दिया। इलाज के बाद उक्त महिला परिजन सहित उल्दन थाना पहुंची एवं आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही न्याय संगत धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुये विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें