फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर इंटरसिटी के इंजन में लगी

Sun, 06 May 2018 01:49 AM IST
amarujala
विज्ञापन
train, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शनिवार को खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में हरपालपुर रेलवे स्टेशन से दस किलोमीटर पहले बढेरा होम सिग्नल के पास आग लग गई। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे प्रशासन ने फायर ब्र्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद झांसी से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया। घटना सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजुराहो से चलकर उदयपुर की ओर जाने वाली खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही हरपाल रेलवे स्टेशन से पहले बढेरा होम सिग्नल के पास पहुंची, तभी चलती ट्रेन में अचानक इंजन में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री गाड़ी से उतरकर भागते नजर आए। इधर, ट्रेन में आग लगने की सूचना से रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

आनन-फानन में रेलवे विभाग ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड टीम को भेजा गया। टीम के पहुंचने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रेन का इंजन खराब हो जाने के कारण झांसी से दूसरा इंजन मंगवाकर गाड़ी गंतव्य स्थान  के लिए रवान ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें