फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर काट कर हत्या

Sun, 28 Jun 2015 12:07 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट अंदर स्थित बेसिक प्राइमरी पाठशाला, ऋषि कुंज के पसिर में शनिवार सुबह एक युवक की गर्दन कटी लाश पड़ी पाई गई। निर्ममता से युवक की हत्या की गई थी। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या आशनाई या संपत्ति विवाद के कारण की गई है।
विज्ञापन

 खंडहर में तब्दील प्राथमिक पाठशाला के आसपास मकानों में रहने वाले लोग शनिवार सुबह  अपने कमरे से बाहर आए तो मैदान के किनारे एक युवक का शव पड़ा पाया। युवक काली पैंट व खून से तरबतर बनियान पहने हुए था। उसके जूते पैरों के पास पड़े थे। पास में एक चप्पल पड़ी थी। यह देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक की गर्दन धारदार हथियार से काफी गहराई तक कटी थी।
कुछ ही देर में स्कूल के मैदान में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ क्राइम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास पड़े मिले पर्स में सिर्फ एक कागज मिला जिस पर मोबाइल नंबर लिखे थे। युवक के एक हाथ पर दिलजले लिखा हुआ था।
विज्ञापन

देर शाम शव की शिनाख्त हो गई। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि मृतक किशन लाल कुशवाहा (25) पुत्र हरीप्रसाद कुशवाहा निवासी कोछाभांवर नवाबाद है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। घर पर दादी है। मृतक अपनी नानी कस्सो निवासी फिल्टर रोड के घर आता-जाता था। यह घर हरी प्रसाद ने बनवाया था।  कोतवाली प्रभारी का दावा है कि 36 घंटे के अंदर हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

अली गोल का रास्ता पूछा था एक दुकानदार से
भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे यह युवक उसकी दुकान पर आया था। उसने अली गोल के रास्ते के बारे में पूछा था। उसके कंधे पर काला बैग टंगा था। इससे स्पष्ट है कि मृतक क्षेत्र के रास्तों से वाकिफ नहीं था। पुलिस को बैग नहीं मिला है, जिससे लूटपाट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
 
झांसा देकर बुलाया गया
पुलिस ने पड़ताल में पाया कि मंदिर के पीछे करीब दो फुट चौड़ी स्कूल की दीवार को तोड़कर अराजक तत्वों ने आने-जाने का रास्ता बना रखा है। इस मैदान में लोग जुआ खेलते हैं। पुलिस का मानना है कि मृतक को झांसा देकर यहां बुलाया गया। यदि बदमाश जबरन उसे स्कूल के अंदर ले जाते, तो निश्चित शोर शराबा करता, जिससे स्कूल से सटे मकानों में रहने वालों को पता चलता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें