फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने वाला किराएदार गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape meter, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। किराया देने को बुलाई एक विधवा मकान मालकिन के साथ पहले बलात्कार किया और पत्नी के सहयोग से उसकी वीडियो क्लिप बना ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एएसपी सिटी गरिमा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि उसके यहां एक किराएदार दंपति रहता था।

काफी समय तक उसने किराया नहीं दिया तो विधवा महिला ने उसे घर से निकाल दिया, फिर भी वह अपना किराया उससे बराबर मांगती रही। उधर, वह किराएदार अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला सागर गेट में खाती बाबा मंदिर के पास रहने लगा। विधवा महिला के अनुसार किराएदार व उसकी पत्नी ने किराया देने के लिए अपने घर बुलाया। घर बुलाकर किराएदार ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के साथ जबरदस्ती की और उसकी पत्नी ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद किराएदार उससे मकान अपने नाम करने एवं एक लाख रुपये की मांग करने लगा। महिला ने इंकार किया तो विपक्षी ने उसकी वीडियो क्लिप वायरल कर दी।

महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सागर गेट खातीबाबा मंदिर के पास रहने वाले किराएदार पप्पू रायकवार व उसकी पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत दीक्षित ने आरोपी पप्पू रायकवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपों को झूठा बताया
आरोपी पप्पू रायकवार ने पत्रकार वार्ता में एएसपी सिटी को बताया कि उसकी मकान मालकिन की नीयत खराब थी। इसलिए वह आए दिन अपने घर में ही उसके साथ अश्लील हरकतें करती थी। इसी से तंग आकर वह उसका मकान छोड़ दूसरी जगह किराए से रहने लगा था। यहां भी उसकी विधवा मकान मालकिन आई और उसने स्वयं के मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप तैयार कर ली। इसके बाद उसे ब्लैक मेल करने लगी। पप्पू ने उसके मोबाइल से क्लिप अपने मोबाइल में डाल ली और वह किसी प्रकार वायरल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें