फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागे कैदियों का नहीं लग सका सुराग

Thu, 22 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kaidi, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कोर्ट परिसर से भागे समथर के मजहर खान अपहरण कांड के आरोपी मुनीश यादव व गंगा प्रसाद का बुधवार रात तक  पता नहीं चल सका। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


22 अगस्त 2015 को हुए समथर के नई बस्ती में रहने वाले मुस्तफा खान के बेटे मजहर अपहरण हुआ था। अपहरण के आरोप में जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा निवासी मुनीश यादव व ग्राम निनावली निवासी गंगा प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब से दोनों जेल में बंद हैं। बुधवार को दोनों को जेल से कोर्ट पेशी पर लाया गया था। दोपहर बाद करीब 1.15 बजे सिपाही अर्जुन सिंह परिहार दोनों को लॉकअप से कोर्ट में ले जा रहा था, तभी दोनों उसे धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकले। घबराए सिपाही ने पीछा कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इधर, कैदियों के भागने की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची नवाबाद थाना की फोर्स ने तलाश शुरू की। सभी मार्गों पर चेकिंग भी शुरू कर दी गई, मगर सफलता नहीं मिली।

यह था मजहर अपहरण कांड 
समथर संवाददाता के अनुसार 22 अगस्त 2015 की रात करीब आठ बजे समथर के नई बस्ती निवासी मुस्तफा खान का बेटा मजहर समथर पिपरी रोड पर बन रहे अपने निर्माणाधीन लॉज पर बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार बदमाश उसका अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने समथर से छह किलोमीटर दूर बुढ़ेरा घाट के जंगल में मुठभेड़ के दौरान छह बदमाशों को गिरफ्तार कर मजहर को मुक्त करा लिया था। पकड़े गए बदमाशों में मुनीश और गंगा प्रसाद के अलावा ग्राम कदमपुरा निवासी भगत, भिंड के रौन थाना क्षेत्र के ग्राम बगिया निवासी केशव उर्फ पंडित, औरैया के अछलंदा थाना क्षेत्र के झांझुद निवासी कालिया व औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के बल्लमपुरा निवासी सुभाष भी शामिल हैं। बाकी के चार आरोपी अभी जेल में हैं। गौरतलब हो कि मजहर कि पिता मुस्तफा को भी 15 जून 2015 को अपहृत कर लिया गया था। बारह दिन बाद तीस लाख की फिरौती देने पर वे बदमाशों के चंगुल से छूट सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें