फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में सुधर जाओ, अन्यथा होगी कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2015 11:19 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को चौकी इंचार्जों की बैठक में एसएसपी किरन एस लापरवाही बरतने वालों पर खासे खफा हुए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चौकी का इंचार्ज मौज करने के लिए नहीं बनाया गया है। यदि किसी क्षेत्र में वारदात हुई तो सबसे पहले चौकी इंचार्ज कार्रवाई झेलने को तैयार रहें। उन्होंने बुंदेलखंड विवि चौकी इंचार्ज और नई बस्ती चौकी इंचार्ज को अंतिम चेतावनी देते हुए 10 दिन में सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुई इस बैठक में एसएसपी किरण एस ने कहा कि चौकी इंचार्ज समझते हैं कि उन्हें कोई काम नहीं करना। कोई ऊंच-नीच की बात होगी तो थानेदार झेलेगा। अब ऐसा कतई नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें।
बैठक में एसएसपी ने चौकी इंचार्जों के कार्यों का आकलन भी किया। विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज को फिर लापरवाही मिलने पर आड़े हाथ लिया गया। उन्हें हिदायत दी कि 10 दिन के अंदर अपनी कार्यशैली सुधार लें अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद उन्होंने नई बस्ती चौकी इंचार्ज के कार्यों पर भी नाराजगी जताई। क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ाई से अंकुश लगाने की चेतावनी दी। कहा कि यदि उनके क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री करते हुए कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
सीओ को दिए टारगेट
कैंप कार्यालय में बैठक करते हुए एसएसपी ने जिले के सीओ को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टारगेट दिए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करने में और तेजी लाने को कहा। डीजीपी के सर्क्युलरों पर चर्चा की गई। ट्रैफिक पुलिस के वाट्स एप नंबर का प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने बताया कि सिटीकॉप पर तमाम शिकायतें मिली हैं, जिन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
 
पैरोकारों को गवाह समय से पेश करने के आदेश
एसएसपी ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलवाने में पैरोकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह समय से साक्ष्य और गवाहों को कोर्ट में पेश करवाएं, ताकि अपराधी जेल के सीखचों के पीछे रहें। तदुपरांत उन्होंने पैरोकारों की व्यवहारिक रूप से आने वाली समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें