फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन मंदिर से मुकुट, छत्र चोरी, हड़कंप

Mon, 28 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आंतिया तालाब से सटे सेन मंदिर से शनिवार-रविवार की रात बदमाशों ने भगवान के मुकुट व छत्र चुरा लिए। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। घटना से सेन समाज में रोष है।
विज्ञापन


जीर्णोद्धार सेन सेवा समिति का आंतिया तालाब के पास सेन मंदिर है, जिसमें हनुमान, श्रीराम व सीता आदि के विग्रह विराजमान हैं। रात को मंदिर में घुसे बदमाश हनुमान जी का करीब 250 ग्राम चांदी का मुकुट, श्रीराम व सीताजी के दो छत्र चुरा कर ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है।

रविवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो दानपात्र कोने में पड़ा मिला। दानपात्र कई जगह से क्षतिग्रस्त था। विग्रहों के जेवर गायब देख वह सन्न रह गए। जानकारी मिलते ही समिति अध्यक्ष महेंद्र सेन समेत समाज के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची नवाबाद थाने की पुलिस ने मंदिर का मुआयना किया।
विज्ञापन


इस मामले की समिति अध्यक्ष ने लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया इससे पूर्व भी तीन बार मंदिर में चोरी हो चुकी है, जिसकी पुलिस से शिकायत की गई मगर आज तक चोरी गए सामान की बरामदगी नहीं हुई है। रोष जाहिर करने वालों में रामबाबू सेन, राजेंद्र सेन, संजीव सेन, हरीओम सेन, पंकज सेन, राकेश सेन, राजेंद्र सेन, मुकेश सेन, पूरनलाल सेन, रामजी रामायणी, मुन्ना सेन, मनोज सेन, रामनारायण सेन, सुरेंद्र सेन, रतनलाल सेन, कांशीराम सेन, जानकी प्रसाद सेन आदि हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें