फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले डंडेे और रॉड, तीन गंभीर

Mon, 28 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
काछवा रोड स्थित शहदपुरा गांव में दो पक्षों में जमकर रॉड और लाठी-डंडे चले। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में लाया गया। शहदपुरा वासी राजेश चालिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही दूसरे पक्ष के सात, आठ लोगों ने उसके भाई सोहन लाल पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे सोहन लाल घायल हो गया। जब सोहन को छुड़वाने के लिए उसका दूसरा भाई अनिल गया तो एक युवक ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के सतपाल ने कहा कि उसका बेटा राममेहर रविवार को घर के पास ही घूम रहा था। जिसे गांव के ही कुछ लड़के पकड़कर पीटने लगे। जब उसे छुड़वाने के लिए उसकी चचेरी बहन रूबी (18) और ताई शीला गई तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान एक लड़के ने बैट से रूबी पर वार कर दिया।

इससे वह बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में लाया गया। लड़की के ताऊ सतपाल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार की महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में गली में खड़े होने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कहासुुनी के विवाद का फैसला भी हो गया था। रविवार को अचानक दोनों पक्षों में आपसी मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें