फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के मकान में हजारों की चोरी

Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
jhansi
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली के पंचवटी के पास रहने वाले अधिवक्ता के सूने मकान में घुसे बदमाश हजारों रुपये का माल लेकर भाग गए। दिल्ली से वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचवटी स्थित नाले का बाग के पास रहने वाले अधिवक्ता राजतिलक सक्सेना अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिनों से अस्वस्थ्य रहे राजतिलक दो दिन पहले दिन परिवार समेत इलाज कराने दिल्ली गए थे। इसी बीच घर में सूना होने के कारण मौका पाकर बदमाश बालकनी के ऊपर लगी खिड़की से कमरे में प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर से दस-बारह हजार रुपये व दो अगूंठी व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। रविवार को ताज एक्सप्रेस से वापस लौटने पर घर पहुंचे। ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखा सामान गायब था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें