फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में फंदे पर लटका मिला पीआरडी जवान का शव

Sun, 10 Sep 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
prd jvan, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शनिवार की सुबह एक पेड़ पर पीआरडी जवान का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव को टांगने का शक जाहिर किया। जबकि, पुलिस और स्कूल के प्रिंसिपल ने खुदकुशी बताई।
विज्ञापन

रक्सा थाना इलाके के ग्राम ढिकौली निवासी प्रभुदयाल का पुत्र हरदयाल (28) प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का जवान था। एक सितंबर से उसकी तैनाती पॉलिटेक्निक कॉलेज के महिला छात्रावास की सुरक्षा में की गई थी। जबकि, इससे पहले वह मंडी में तैनात था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर से नाइट ड्यूटी के लिए निकला और छात्रावास पहुंचा। लेकिन, इसके बाद से उसका पता नहीं चला। अगले दिन घर न पहुंचने पर परिजन उसे खोजते हुए कॉलेज पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। तलाश किए जाने के बाद भी जवान का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे जवान ने हॉस्टल के झाड़ियों के बीच पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। जवान के गले में फंदा था। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। मृतक के चचेरे भाई भइयन ने बताया कि बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उसके भाई को बाइक से आए तीन-चार लड़कों ने पीटा था। आरोप लगाया कि उन्हीं ने उसकी हत्या कर शव टांग दिया। उसने बताया कि मृतक का मोबाइल वार्डन के पास मिला है। बाइक भी कॉलेज में मिली।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि वार्डन ने अनुशासनहीनता पर जवान को डांट लगाई थी। जांच में प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। हालांकि, पुलिस हर बिंदू पर जांच भी कर रही है।
- गगन गौड़, सीपरी बाजार थानाध्यक्ष
 
जवान ने छात्रावास की एक छात्रा को मोबाइल से मेसेज भेजा था। इस पर वार्डन ने मोबाइल जब्त करते हुए उसकी डांट लगाई थी। इसके बाद से पीआरडी जवान गायब हो गया था। उसने खुदकुशी की है।   
विज्ञापन

- जेएल वर्मा, प्रधानाचार्य - पॉलिटेक्निक कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें