फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के डेढ़ साल बाद फोटोग्राफर ने फांसी लगाई

Sat, 26 Aug 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
hanging jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में एक फोटोग्राफर कौशल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर उनके बेटे ने जान दी। कौशल ने डेढ़ साल पहले ही क्षेत्र की एक युवती से लव मैरिज की थी।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना इलाके के ईसाईटोला निवासी जयप्रकाश शाक्या का पुत्र कौशल (24) शादी - ब्याह में फोटोग्राफी का काम करता था। डेढ़ साल पहले उसने क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार की रात वह पड़ोस में ही रहने वाले नाना - नानी के घर पर था। सुबह उसकी लाश घर की छत पर लगे लोहे के कुंदे से रस्सी के सहारे लटकती मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के पिता जय प्रकाश शाक्या ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कौशल की पत्नी से अनबन चल रही थी। वह उस पर मायके में रहने का दबाव डाल रही थी, वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसे लेकर ससुराल के अन्य लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। एक सप्ताह पहले उसे थाने में बंद भी करा दिया गया था। इससे वह खासा परेशान चल रहा था। इसी परेशान में उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें