फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से अधिक फीस वसूलने वाला शिक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। छात्रों से अधिक फीस वसूली के मामले में डीएम से शिकायत व डीआईओएस की जांच के बाद दोषी शिक्षक को कालेज से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला हैदरगढ़ के पोखरा स्थित राजकीय इंटर कालेज का है। यहां छात्रों से 12सौ से 14 सौ रुपए फीस व टीसी व मार्कशीट के लिए दो-दो सौ रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी। जिसकी शिकायत करीब एक माह पूर्व अविभावकों ने डीएम अखिलेश तिवारी से की थी। जिसके बाद डीएम ने मामले की जांच तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल सिंह को दिए थे। डीएम की सख्ती के बाद मामले की जांच करने डीआईओएस राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा पहुंचे तो लिपिक व शिक्षक नदारद मिले। कालेज में मौजूद प्रधानाचार्य को डीआईओएस ने दूसरे दिन अपने कार्यालय में तलब किया। जहां अभिलेखों की जांच में छात्रों से अधिक फीस वसूलने का मामला पकड़ में आ गया। जिस पर जिला विद्यालय ने दोषी (शिक्षक अविभावक संघ) पीटीए के शिक्षक राम मिलन मिश्र को हटाने की संस्तुति कर दी। इस बारे में कालेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोषी पाए गए शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट भी जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कालेजों से मांगा 5 साल के आय-व्यय का ब्यौरा
छात्रों से अधिक शुल्क वसूलने की मिल रही शिकायतों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त रूख अख्तियार किया है। जिले के सभी राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त कालेजों से 5 सालों में छात्रों से ली गई फीस के आय-व्यय का ब्यौरा एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को लेकर पत्र भेजा है। जिसमें छात्रों की संख्या के साथ ली गई फीस की रकम व किए गए खर्च के संबध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की बात की गई है। जिला विद्यालय का पत्र मिलने के बाद कालेज ब्यौरा तैयार करने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें