फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो छापने के मामले में तीन को जमानत

Wed, 22 Jul 2015 11:53 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांध्य दैनिक समाचार पत्र में एक संप्रदाय विशेष के पवित्र तीर्थ का आपत्तिजनक फोटो छपने के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से जमानत मिल गई। जबकि, एक महिला आरोपी को थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

संप्रदाय विशेष के पवित्र तीर्थ का आपत्तिजनक फोटो छापने के मामले में बुधवार को थाना कोतवाली पुलिस ने अखबार के मालिक नत्थू कुशवाहा व ग्रुप एडिटर चंद्रकांत यादव को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। यहां दिन भर भारी संख्या में नत्थू कुशवाहा के समर्थकों का जमावड़ा बना रहा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। दोपहर तकरीबन बारह बजे पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय लेकर आई। भोजनावकाश से पूर्व अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई की। शाम को जमानत की अर्जी मंजूर कर ली गई।  दोनों आरोपी बीस - बीस हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि, इस मामले की एक अन्य आरोपी नत्थू कुशवाहा की पत्नी चांदनी कुशवाहा को सुबह पुलिस ने थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया था।
मालूम हो कि  इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जिनमें से उक्त तीन को जमानत मिल गई । एक अन्य आरोपी ज्ञानेश्वर कुशवाहा की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें