फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर आपे का ब्रेक फेल होने से मची अफरातफरी

Sat, 25 Jul 2015 11:25 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सायं लोडर आपे का ब्रेक फेल होने से किले से मिनर्वा चौराहा तक अफरातफरी मच गई। दोपहिया वाहन चालक व राहगीर चीखपुकार कर इधर-उधर भागने लगे। इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

सायं करीब सात बजे लोडर आपे संख्या यूपी93टी- 2585 मिनर्वा चौराहा से किला होते हुए जीवनशाह चौराहा जा रहा था। चढ़ाई चढ़कर जैसे ही लोडर किले के सामने पहुंचा, वैसे ही उसकी ब्रेक फेल हो गई। चालक प्रेमनारायण निवासी बड़ागांव गेट बाहर ने उसे रोकने का प्रयास किया मगर लोडर रुकने के बजाए तेजी से पीछे की तरफ खिसकने लगा। स्थिति बेकाबू देख चालक चिल्लाते हुए उसे रोकने का प्रयास करने लगा मगर सफल नहीं हो सका। वहीं, आपे को उल्टा आता देख किले की तरफ आने वाले वाहन चालक व राहगीर चीखपुकार कर इधर-उधर भागने लगे। मिनर्वा चौराहा तक अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि लोडर नीचे आने तक दीवार से टकराकर रुक गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें