फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनसाथी ने ही छीन लिया जीवन

Sun, 02 Aug 2015 12:14 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। जिसके साथ उसने जीने मरने की कसम खाई थी, उसी पति ने अपने भाई के साथ मिल कर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कंपनी बाग के पास बांस भिरे की टौरिया निवासी नाथूराम कुशवाहा की जगन्नाथ मौजा में जमीन है। बताया जाता है कि नाथूराम नि:संतान था और वह जमीन बेचने की योजना बना रहता था। उसकी पत्नी कुसमा (48) विरोध कर रही थी, इस कारण दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात कुसमा खेत पर बनी टपरिया में सो रही थी। रात में ही उसकी कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज सिंह यादव ने घटना स्थल पहुंच कर मुआयना किया तथा मृतका के पास ही पड़ी कुल्हाड़ी बरामद की। उन्होंने फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
घटना की जानकारी होने पर मृतका के भाई बाबूलाल कुशवाहा निवासी ग्राम विनरवारा थाना निवाड़ी जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश ने कुसमा की हत्या का आरोप उसके पति नाथूराम व देवर चतरे पुत्र हरदास पर लगाया। बाबूलाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी मौके से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें