फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर छोड़ो, आगे बढ़कर हासिल करो लक्ष्य: चेतन

Mon, 22 Jun 2015 12:28 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध उपन्यासकार व कहानीकार चेतन भगत ने कहा कि हर इंसान में आगे बढ़ने का जज्बा है, लेकिन डर के चलते तमाम प्रतिभाशाली लोग अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे वह पीछे रह जाते हैं। डर को पीछे छोड़ो और आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करो। यह बात उन्होंने एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित ‘फॉलो योर पैसन’ कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

एसआर ग्रुप के खचाखच भरे परिसर में चेतन भगत ने कहा कि पुरानी व नई पीढ़ी की सोच अक्सर मेल नहीं खाती है, जिससे दोनों पीढ़ियों में गेप आ रहा है। यह जेनरेशन गेप पूरे देश में है। दुनिया तेजी से बदल रही है। हमें अपनी सोच को बदलकर दुनिया के साथ कदमताल करना होगा। अपनी औकात से ज्यादा कुछ करके दिखाने पर अलग पहचान बनती है। इस दौरान चेतन भगत ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस दौरान इंटरमीडिएट में 75 व 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एकेडेमिक एचीवमेंट अवार्ड - 2015 प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना के जीओसी आलोक क्लेर ने कहा कि विद्यार्थी अपने सपने का खुद निर्माण करें। अतिथि मंडल रेल प्रबंधक एस के अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य पहले से निर्धारित कर लें। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। लक्ष्य के अनुसार ही सपने देखें। अच्छा कैरियर चुनकर समाज, परिवार व देश का नाम रोशन करें। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि खुश रहना ही सफलता की कुंजी है। अच्छे लोगों का हमेशा समाज में सम्मान होता है। अच्छाई का कोई मुकाबला नहीं है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें और अपना मुकाम हासिल करें। आईजीएफआरआई के  निदेशक डा. पी के घोष ने कहा कि माता - पिता बच्चों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। बच्चे उनकी आकांक्षाओं पर खरे उतरें। सीडीओ दतिया भास्कर लक्षकार ने कहा कि बहुत अधिक सुविधाएं भी कभी - कभी हमें अकर्मण्य बना देती हैं। हमें इसका ध्यान रखना चाहिए कि सोना जितना तपता है, उतना शुद्ध होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को मेडल ट्राफी प्रदान की गईं। मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता चेतन भगत, ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राय, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. ए के मुखोपाध्याय, एसोसिएटेड डायरेक्टर प्रो. अर्चना लाला, एसोसिएटेड डायरेक्टर (आर एंड डी) प्रो. ए एम पोपली आदि ने सम्मानित किया।
इस मौके पर ट्रस्टी मेंबर राहुल राय, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव राय, ट्रस्टी मेंबर सुमन राय, समाजसेवी डा. नीति शास्त्री, पॉलीटेक्निक प्राचार्य इं. जितेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इं. अनुपम व्यास एवं स्मिथा कैनिथ ने किया। कार्यक्रम में एमबीए विभागाध्यक्ष डा. नेहा भार्मा ने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें