फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर हुई थी जुनैद की हत्या

Mon, 22 Jun 2015 12:22 AM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली पुलिस ने 11 जून को हुई इलाहाबाद के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी ने प्रॉपर्टी खरीद को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसका चालान न्यायालय भेज दिया, जहां जज ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ताला भीटा के पास 11 जून को एक शव पाया गया था। शव के पास मिले मोबाइल नंबर से शव की शिनाख्त इलाहाबाद निवासी मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई थी।  विवेचना कर रहे एसओ अमेठी मोहम्मद हमीद ने बताया कि हत्या प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर की गई थी। मोहम्मद जुनैद और महबूब अली दोनों इलाहाबाद में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बताया कि सर्विलांस के जरिए जब महबूब अली का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया तो घटना की रात उसकी लोकेशन इलाहाबाद से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तक मिली। उसी रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोबाइल रानीगंज में स्विच ऑफ हो गया। बाद में दूसरा सिम लगाकर मोबाइल चलाया जा रहा था। इसी के जरिए पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ के पास से हत्या में शामिल एक आरोपी अब्दुल मजीद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मजीद ने हत्या में महबूब अली व अनीस निवासी चमरुपुर जिला प्रतापगढ़ के शामिल होने की बात स्वीकार की। मजीद ने बताया कि वह महबूब के साथ जुनैद को इलाहाबाद से किसी शादी में जाने के लिए साथ लेकर निकला था। रानीगंज पहुंचने पर अनीस भी मिल गया। बताया कि जुनैद की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव ताला के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया, जहां जज ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें