फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की झोक में की थी बालिका की हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गरौठा के केदारताई गांव में डेढ़ माह पूर्व हुई बालिका की हत्या नशेबाजी में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव केदारताई निवासी अयोध्या प्रसाद की सात वर्षीय बेटी अनामिका उर्फ हीरा 12 नवंबर की शाम को मंदिर से लौट रही थी। रास्ते में उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अनामिका का शव बाड़े में खून से लथपथ मिला था। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि हत्या के खुलासे की कमान सीओ गरौठा अविनाश कुमार गौतम को सौंपी गई थी।

बुधवार को सीओ को सूचना मिली कि गरौठा-मऊरानीपुर रोड पर स्थित बस स्टैंड पर अनामिका की हत्या करने वाले लोग मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड की घेराबंदी कर मुन्ना साहू पुत्र सुजान और राम नरेश उर्फ राजू पुत्र चंद्रभान यादव निवासीगण गांव केदारताई गरौठा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकारा कि 12 नवंबर को अनामिका की हत्या उन्हीं ने की थी। बताया गया कि दोनों ने सुबह से शराब पी ली थी। शाम को मांस पकाया जा रहा था, तभी वह लोग और शराब खरीदने के लिए चले गए। शराब खरीद कर वह लोग नशे में लौट रहे थे, तभी रास्ते में अनामिका दिखी। उन्होंने नशे की हालत में हाथ पकड़कर उसे तेजी से खींचा, जिससे वह दीवार से टकरा गई।

चीख निकलने पर उन्होंने ताकत से मुंह दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। यह बात अनामिका घर न बताए, इसलिए उन्होंने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को उठाकर बाड़े में फेंक दिया था। इस सफलता पर डीआईजी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपयेे के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें