फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ चोर पकड़े, माल बरामद

Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thieves - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने अलग - अलग स्थानों से आठ चोरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन फरार हैं। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी गया माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थान के प्रभारी निरीक्षक ए के सिंह ने उप निरीक्षक दिलीप सिंह और अमरपाल सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी के पास से टीकमगढ़ के थाना ओरछा निवासी रामदास, राजेंद्र, अर्जुन, धर्मेंद्र राजपूत और धर्मेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की चार बोरी चना चूरी, बीस बोरा जौ और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा आरा मशीन भेल के पास बने गोदाम से बबीना थाना क्षेत्रांतर्गत निवासी मोहर सिंह, उमेश यादव और अशोक यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 12 बोरी चना चूरी और 11 बोरा जौ बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह माल उन्होंने 24 जून की रात बिजौली स्थित फैक्ट्री गणेश इंटरप्राइजेज से चुराई थी। इसके अलावा उन्होंने 20 जून की रात बिजौली ग्रोथ सेंटर में विशाल अहमद के घर हुई चोरी भी स्वीकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें