फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैद्यनाथ फैक्ट्री की जमीन का विवाद थाने पहुंचा

Sun, 16 Jul 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित बैद्यनाथ फैक्ट्री की जमीन पर कब्जे का विवाद शनिवार को सीपरी बाजार थाने में पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने की कोशिश की, इसके लिए लंबी जद्दोजहद हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड पर बैद्यनाथ आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री है, जो चारदीवारी से घिरी हुई है। इसी से संबंधित परिसर में एसोसिएटिड कोरोगेटिड पैक्स की भी फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री के प्रबंधक अशोक कुमार खरे ने पुलिस को बताया कि उनकी फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल 35 साल पुरानी है। जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बाउंड्रीवाल तोड़ दी है और अब निर्माण सामग्री इकट्ठा की जा रही है, ताकि मौका मिलते ही जमीन पर निर्माण कर कब्जा कर लिया जाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर विवाद सुलझाने की कोशिश की। लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि इस मामले में शांति भंग की आशंका है, जिसके चलते दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के सदर बाजार निवासी सतीश शरण अग्रवाल का कहना है कि वह अपनी साइट पर ईंट उतार रहे थे। इसका विपक्षियों ने विरोध किया और पुलिस बुला ली। जबकि, उक्त जमीन उनकी है। बैद्यनाथ पक्ष के लोग इस कब्जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें